फिल्म ‘वन फ्लू ओवर द कुकूज नेस्ट’ में नजर आईं और ऑस्कर विनर एक्ट्रेस लुईस फ्लेचर का 88 साल की उम्र में निधन हो गया। लुईस के एजेंट डेविड शॉल ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

साल 1975 में आई फिल्म ‘वन फ्लू ओवर द कुकूज नेस्ट’ में खलनायक नर्स का किरदार निभाने वालीं ऑस्कर विनर एक्ट्रेस लुईस फ्लेचर का 88 साल की उम्र में निधन हो गया। लुईस फ्लेचर ने 23 सितंबर फ्रांस के मोंटडुरस स्थित अपने घर पर आखिरी सांस ली। लुईस फ्लेचर नींद में ही इस दुनिया को छोड़कर चलीं गयीं। उनके एजेंट डेविड शॉल ने शुक्रवार को एसोसिएटेड प्रेस को यह जानकारी दी। हालांकि, निधन का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं किया गया है।
जब Louise Fletcher को डायरेक्टर मिलोस फॉरमैन ने ‘कुकूज नेस्ट’ में नर्स के किरदार के लिए चुना था, तब वह 40 साल की थीं और दर्शकों के लिए वह काफी हद तक अनजान चेहरा थीं। ‘वन फ्लू ओवर द कुकूज नेस्ट’ 1934 की ‘इट हैपन्ड वन नाइट’ के बाद से सर्वश्रेष्ठ चित्र, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और सर्वश्रेष्ठ कहानी का अवॉर्ड जीतने वाली पहली फिल्म बन गई।

एक्ट्रेस लुईस फ्लेचर (फोटो: wikipedia)