Lucknow ROB: आज जनता के लिए खुल जाएगा बंगला बाजार रेलवे ओवर ब्रिज, समय से पहले हुआ तैयार

Lucknow Bangla Bazar ROB: लखनऊ के बंगला बाजार का रेलवे ओवर ब्रिज आज खुल जाएगा। यह 21 महीने में तैयार हुआ है। इस दौरान आसपास की जनता को बंगला बाजार आने-जाने में काफी असुविधा होती थी। लेकिन इसके बन जाने के बाद अब रेलवे फाटक की चिंता किए बगैर लोग बिना रुके बंगला बाजार पहुंच जाएंगे।

Lucknow ROB: आज जनता के लिए खुल जाएगा बंगला बाजार रेलवे ओवर ब्रिज, समय से पहले हुआ तैयार
बंगला बाजार ओवर ब्रिज

लखनऊ: शहर के बंगला बाजार स्थित रेलवे ओवर ब्रिज तैयार हो गया है। इसे आज आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह इसका लोकार्पण करेंगे। तय योजना के मुताबिक रक्षामंत्री का काफिला सबसे पहले इससे गुजरेगा और उसके बाद आम जन के लिए इसे खोल दिया जाएगा। सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी के मुताबिक आलमनगर उतरेटिया रेलवे लाइन पर 4 लेन का आरओबी बना है।

इस रेलवे ओवर ब्रिज की खासियत है कि यह तय समय से पहले बना है। इसका निर्माण कार्य फरवरी 2021 में शुरू हुआ था। इसे पूरा करने का लक्ष्‍य मार्च 2023 रखा गया था, लेकिन यह नवंबर 2022 में ही पूरा हो गया। यह पुल 1180 मीटर लंबा है और इस पर 121 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।

इन्हें होगा फायदा
इस आरओबी के शुरू होने से कानपुर रोड से एयरपोर्ट की तरफ जाने वालों को वैकल्पिक मार्ग मिल जाएगा। इसके अलावा शहीदपथ, अम्बेडकर विवि, टीपी नगर और रमाबाई अम्बेडकर मैदान की तरफ जाने वाले करीब 30 लाख लोगों को भी सहूलियत होगी।