देश की 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने पहला नंबर बनाए रखा है। पिछले हफ्ते सेंसेक्स 817.68 अंक या 1.42 फीसदी चढ़ा। इस तेजी शीर्ष 10 कंपनियों में से 8 का बाजार पूंजीकरण बढ़ा। इसके उलट हिंदुस्तान यूनिलीवर और एचडीएफसी के बाजार पूंजीकरण में गिरावट दर्ज की गई।
नई दिल्ली: देश की 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में रिलायंस ने नंबर-1 का तमगा बनाए रखा है। इन 10 शीर्ष मूल्यवान कंपनियों में आठ ने पिछले सप्ताह अपने बाजार मूल्यांकन (Market Valuation) में 98,234.82 करोड़ रुपये जोड़े। इस दौरान आईटी क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों इंफोसिस और टीसीएस ने जोरदार बढ़त दर्ज की। पिछले हफ्ते बीएसई सूचकांक सेंसेक्स 817.68 अंक या 1.42 फीसदी चढ़ा। शीर्ष 10 कंपनियों में सिर्फ एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक में ही गिरावट हुई।रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) का बाजार मूल्यांकन 17,048.21 करोड़ रुपये बढ़कर 17,14,256.39 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 13,861.32 करोड़ रुपये बढ़कर 5,83,261.75 करोड़ रुपये हो गया।
भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का बाजार पूंजीकरण 6,008.75 करोड़ रुपये बढ़कर 4,34,748.72 करोड़ रुपये और बजाज फाइनेंस का बाजार पूंजीकरण 5,709.2 करोड़ रुपये बढ़कर 4,42,157.08 करोड़ रुपये हो गया।
भारतीय स्टेट बैंक का मूल्यांकन 2,186.53 करोड़ रुपये बढ़कर 4,73,584.52 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) का मूल्यांकन 1,668.21 करोड़ रुपये बढ़कर 6,21,220.18 करोड़ रुपये हो गया। दूसरी तरफ एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 4,599.68 करोड़ रुपये घटकर 4,27,079.97 करोड़ रुपये रह गया। एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन 4,390.73 करोड़ रुपये घटकर 7,92,860.45 करोड़ रुपये रहा। शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सबसे मूल्यवान घरेलू कंपनी का दर्जा बरकरार रखा।

