Made announcements in Arki, but Jairam forgot Arki in cabinet: Rajendra Thakur

अर्की में घोषणाएं की , लेकिन कैबिनेट में अर्की को भूल गए जयराम : राजेंद्र ठाकुर

मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश जयराम ठाकुर ने ,अर्की वासियों को घोषणाओं के नाम पर ,लॉलीपॉप दे दिया है। यह कहना है कांग्रेस प्रदेश सचिव, राजेंद्र ठाकुर का  है। उन्होंने भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा , कि 13 अगस्त को ,अर्की विधानसभा क्षेत्र में, एक जनसभा को संबोधित करते हुए ,मुख्यमंत्री द्वारा 8 घोषणाएं मंच से की थी। घोषणाओं पर तालियां बजा बजा कर अर्की के भाजपा नेताओं ने अपने हाथ लाल कर लिए थे।   बीजेपी के लोगों को उम्मीद थी कि ,पहली कैबिनेट में  मांगे  पूरी कर दी जाएगी।  मगर कल शाम को जब, कैबिनेट में  जिन मांगो को पूरा किया गया  उस सूची में , अर्की का कहीं नाम तक  भी नहीं था। जिसके बाद ,अर्की वासी खुद को,ठगा सा महसूस करने लगे। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस जनों ने तो पहले ही, इन घोषणाओं को, लॉलीपॉप करार दे दिया था। 

राजेंद्र ठाकुर ने  कहा कि, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर केवल, मंडी को ही प्राथमिकता देते हैं। बाकी जिलों को वह, लॉलीपॉप ही देते हैं। प्रदेश सचिव ने बताया कि, पिछले 21 दिनों से ,बागा सीमेंट कंपनी में लगे ,35 सौ  ट्रांसपोर्टर्स के 13 करोड़ 86 लाख की, पेमेंट रोक रखी है जिसके लिए पूरी तरह से, प्रदेश सरकार जिम्मेदार है, क्योंकि सीमेंट कंपनी प्रत्येक सप्ताह, पेमेंट सोसाइटी के खातों में डाल देती है। लेकिन सहकारिता विभाग के लोग, ट्रांसपोर्टर को पेमेंट नहीं दे रहे हैं, जिससे उनकी रोजी-रोटी की, समस्या खड़ी हो गई है। प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल है। जिसका खामियाजा उन्हें आने वाले उपचुनावों में भुगतना पड़ेगा।