महिला कांग्रेस करेंगी डोर टू डोर प्रचार, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दिए जाएंगे 1500 प्रतिमाह

महिला कांग्रेस करेंगी डोर टू डोर प्रचार, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दिए जाएंगे 1500 प्रतिमाह

विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार प्रसार के लिए महिला कांग्रेस ने कमर कस ली हैं. महिला कांग्रेस डोर टू डोर जाकर कांग्रेस की महिलाओं को जो गारंटीयों की घोषणा की हैं उनके फायदे व बीजेपी की नाकामियाँ बताएंगी.

महिला कांग्रेस की हिमाचल प्रभारी सुनीता शेरावत ने बताया कि बूथ व ब्लॉक स्तर पर महिलाओं को मज़बूत किया जाएगा. कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं को 1500 रूपये प्रतिमाह दिए जाएंगे. गाय भैंस पालने वाली महिलाओं से दस लीटर दूध व 2 रूपये प्रति कीलों गोबर खरीदेंगे. महिला कांग्रेस बूथ स्तर पर जाकर इसकी जानकारी महिलाओं को देगी. उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी जुमलों की पार्टी हैं. वह हमेशा झूठ बोलने में आगे रहते हैं. चुनावों से पहले ये जो भी वादे करते हैं वह पूरे नहीं होते हैं. 2 करोड़ नौकरियां, 15 लाख व महंगाई कम करने की बातें खोखली साबित हुई हैं. वंही उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों में कांग्रेस अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी.