Mahila Morcha celebrated Teej with great pomp: Rashim Dhar Sood

महिला मोर्चा ने धूमधाम से मनाया तीज का त्यौहार : रशिम धर सूद

प्रदेश  भाजपा महिला मोर्चा द्वारा ,आज तीज का त्यौहार ,सोलन में धूमधाम से मनाया गया। जिसमें प्रदेश भर से आई, महिलाओं ने भाग लिया।  इस कार्यक्रम की अध्यक्षता, प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष ,रशिम धर सूद ने की।  इस मौके पर ,उपस्थित महिला मोर्चा की महिलाएं ,रंग बिरंगी पोशाकों में नज़र आई। उनके द्वारा आकर्षक, नृत्य प्रस्तुत किए गए। सभी महिलाओं ने, खूबसूरत मेहँदी लगा कर , एक दूसरे  को तीज की बधाई दी। सभी महिलाओं ने , इस मौके पर ,खूब आनंद उठाया, और अपने मंगल भविष्य की कामना भी की। कार्यक्रम के दौरान , प्रदेश भर से आई ,सभी महिला पदाधिकारियों ने भाग लिया। 
अधिक जानकारी देते हुए ,भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ने, अधिक जानकारी देते हुए कहा कि ,महिला मोर्चा की सभी महिलाएं ,पार्टी को मजबूत करने के लिए ,दिन रात  कार्य कर रही थी। जिसके चलते ,उनके पास  ख़ुशी मनाने का  ,खुद के लिए समय नहीं था।  आज तीज पर ,उन्हें मौका मिला है और वह ,खूब उत्साह के साथ  तीज मना रही है।  उन्होंने तीज का महत्व ,समझाते हुए कहा कि ,यह त्यौहार इस लिए मनाया जाता है, ताकि उनके  सुहाग की, उम्र लम्बी हो सके। उन्होंने बताया कि, वह आज कजरी तीज मना रहे है ,जो कृष्ण राधा के मिलन का प्रतीक है। जिसे आज बेहद ,धूमधाम के साथ आज मनाया जा रहा है।