
1 of 6
मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) की उम्मीदवार डिंपल यादव अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के रघुराज शाक्य पर रिकॉर्ड जीत हासिल करने की ओर बढ़ रही हैं। इसमें सीट की जसवंतनगर सीट पर सपा को अभूतपूर्व समर्थन मिला है। इससे ‘चाचा’ शिवपाल सिंह यादव ने एक बार फिर अपना दम साबित किया है।

2 of 6
इसके साथ ही शिवपाल सिंह यादव की प्रसपा का सपा में विलय हो गया है। अखिलेश यादव की मौजूदगी में शिवपाल सिंह यादव ने सपा का झंडा पकड़कर औपचारिकता पूरी की।

3 of 6
मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में पांच विधानसभा सीटें- सदर, कहरल, जसवंतनगर, किशनी और भोगांव आती हैं। जसवंतनगर सीट इटावा जिले में पड़ती है और यहां से विधायक शिवपाल सिंह यादव हैं।

4 of 6
मतगणना के बाद यह स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि सपा को पांचों विधानसभा सीटों में सबसे ज्यादा वोट जसवंतनगर सीट पर ही मिले हैं। अभी तक हुई मतगणना में डिंपल को कुल 4,45,462 वोट मिल चुके हैं और भाजपा प्रत्याशी रघुराज शाक्य को 2,27,608 वोट मिले हैं। दोनों प्रत्याशियों में अंतर 2,17,854 मतों का है। वहीं सिर्फ जसवंतनगर में दोनों प्रत्याशियों में अंतर एक लाख से ज्यादा है।

5 of 6
इसी से सपा में शिवपाल सिंह यादव का महत्व पता चलता है। डिंपल के नामांकन के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पत्नी समेत अपने चाचा शिवपाल सिंह के आवास पर आशीर्वाद लेने उनके आवास पर गए थे। इसके बाद उनके गिले शिकवे दूर हो गए थे। मुलाकात के बाद शिवपाल सिंह यादव ने घोषणा की थी कि वे जी-जान से सपा को जिताने में लग जाएंगे।
