मैनपुरी लोकसभा सीट पर सपा प्रत्याशी डिंपल यादव का भारी मतों से जीतना तय हो गया है। शिवपाल सिंह यादव ने समर्थन के लिए ट्वीट कर जनता का आभार जताया है।

मैनपुरी लोकसभा सीट पर सपा प्रत्याशी डिंपल यादव को भारी बढ़त मिली हुई है उनकी जीत लगभग तय है। इससे यह स्पष्ट हो गया है कि सपा का गढ़ मानी जाने वाली सीट सपा के पास ही रहेगी। यह सीट सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन से खाली हुई थी।