कांग्रेस पर बरसे मेजर, कहा बड़े नेता बेल पर, पैसों से बिकी टिकटें

कांग्रेस पर बरसे मेजर, कहा बड़े नेता बेल पर, पैसों से बिकी टिकटें

भाजपा में शामिल हुए वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने धर्मशाला में प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि काफी समय तक निर्दलीय भी रहा, अब बदली हुई परिस्थितियों में अब भाजपा में शामिल हुआ हूँ। उन्होंने कॉंग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि न कर्म, न धर्म है, पूरी तरह से खत्म है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बड़े नेता बेल पर ही चल रहे हैं, उनकी पार्टी की अब यह क्वालिफिकेशन बन चुकी है। उन्होंने कहा कि वर्किंग अध्यक्ष भी पार्टी छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कॉंग्रेस में नैतिकता व सिद्धान्त खत्म हो चुका है। मेजर ने कहा कि कांग्रेस में टिकटों के लिए भी पैसों का बड़े स्तर पर लेनदेन हो रहा है। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, आशा कुमारी, विक्रमादित्य सिंह सहित केंद्र के नेताओं पर भी गंभीर आरोप लगे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस खुद में ही सीएम बनने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। सरवीण चौधरी पर लगाए आरोप पर कहा कि मामला हाई कोर्ट में है। उन्होंने कहा कि सरवीण चौधरी के भाजपा उम्मीदवार होने पर कहा कि वह भाजपा के समर्थन में उतरे हैं। उन्होंने सैनिक लीग के प्रदेशाध्यक्ष ज नाते कहा कि अग्निवीर योजना के बारे में कहा कि वह तीन युद्ध खुद लड़ चुके हैं। ऐसे में सेना को युद्ध के लिए चार साल में तैयार नहीं हो सकता, इसके लिए केंद्र सर्कारव रक्षा मंत्रालय को लिखा गया है। इसके लिए सात से नौ साल का समय अति जरूरी है। पीओके पर राजनाथ सिंह के बयां पर कहा कि हमारी सेना इसके लिए तैयार है, इसमें बड़े स्तर की स्ट्रेटजी बनाई जा रही है। वंहा में रहने वाले लोग पाकिस्तान से परेशान है, कश्मीर हिस्सा था। ओपीएस पर कहा कि तीन कांग्रेस के राज्य व पंजाब में आम आदमी पार्टी ने घोषणा की है। उन्होंने कहा कि 2004 में कांग्रेस ने ही लागू की थी, तो उस समय क्यों कदम नहीं उठाया, जबकि चुनावों में मुद्दा बनाया जा रहा है। मेजर ने कहा कि तीन लाख करोड़ का पैकेज केंद्र से मांगा जा रहा, आप सरकार खुद अपने कर्मियों को वेतन हो नहीं दे रही है। पीएम ने भी संसाधन जुटाने पर काम करने की पहले जरूरत है। वन रैंक, वन पेंशन को कांग्रेस ने लटकाए रखा था, जबकि पीएम नरेंद्र सिंह ने ही इसे लागू किया था। कांग्रेस व पूर्व सीएम स्वर्गीय वीरभद्र सिंह ने कांगड़ा के साथ भेदभाव किया है। जितना विकास होना चाइए था, उतना नहीं हो पाया। साथ ही नेतृत्व भी उभरने नहीं दिया गया है।
भाजपा में शामिल होने के विषय में कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से दीवाली के समय मुलाकात हुई, उन्होंने दीवाली के लिए बुलाया। इस दौरान हर्ष महाजन भी साथ मौजूद रहे। राजनीति में सभ्यता, कल्चर खत्म हुआ लगता था, लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष के घर में देखने को मिला, जिसके बाद भाजपा में दीवाली में शामिल हुए। मेजर ने कहा कि हमारा लक्ष्य पीएम मोदी के हाथों को मजबूत करने के लिए काम करना है। मनकोटिया ने कहा कि वह पीएम मोदी के वर्किंग स्टाइल से काफी प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि पीएम ने गुजरात को जन्मभूमि बताया, जबकि हिमाचल को अपनी कर्मभूमि बताया है। मेजर विजय सिंह ने कहा कि अब मिलकर भाजपा की एक बार फिर सरकार बनाने के लिए काम करेंगे। मेजर ने कहा कि 2024 में मोदी वंस मोर का भी नारा दिया है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी जिस दिशा में देश को ले जा रहें हैं, उसके लिहाज से प्रधानमंत्री आगामी पांच वर्षों के लिए भी बेहद जरूरी है। पीएम ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने देश की ख्याति बढ़ाई है, और उनके वर्किंग स्टाइल को विश्व के बढ़े देशों में लोहा माना है।