द्वार का रंगोली डिजाइन
तुलसी विवाह के लिए रंगोली डिजाइन बना रहे हैं तो इस तरह की डिजाइन घर के द्वार पर या मंदिर के आसपास बहुत सुंदर लगेगी। आप आसानी से रंग बिरंगे रंगोली रंगों से यह डिजाइन बना सकते हैं।
तुलसी विवाह के मौके पर रंगोली डिजाइन बना रहे हैं तो उसे दीयो से सजा सकते हैं। इस तरह की रंगोली डिजाइन कम समय में आसानी से बन जाएगी। डेकोरेटेड दीपक इस रंगोली डिजाइन की खूबसूरती को बढ़ा देंगे।

तस्वीर में दिख रही इस तरह की चकोर रंगोली डिजाइन से भी घर की सजावट कर सकते हैं। यह रंगोली डिजाइन एकदम अलग और प्रभावी दिखेगी।

कलश वाली रंगोली डिजाइन
गोलाकार रंगोली डिजाइन के केंद्र में कलश स्थापित कर सकते हैं। पूजा वाली जगह पर या फिर तुलसी के पौधे के इर्द-गिर्द इस तरह की रंगोली आकृति को बनाएंगे तो बहुत ही सुंदर दिखेगी।