मलाइका अरोड़ा 23 अक्टूबर को 49वां बर्थडे मना रही हैं। इस मौके पर अर्जुन कपूर ने उन्हें बड़े ही रोमांटिक अंदाज में विश किया है। अर्जुन ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह मलाइका को प्यार भरी नजरों से निहारते नजर आ रहे हैं। साथ में लिखा है-बस मेरी रहना।

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का 23 अक्टूबर को 49वां बर्थडे है, जिसे अर्जुन कपूर ने बेहद खास बना दिया है। अर्जुन कपूर ने अपनी लेडी लव को उनके बर्थडे पर बेहद रोमांटिक अंदाज में विश किया है। उनके ऐसे रोमांटिक अंदाज को देख फैंस के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री के दोस्त भी फिदा हो गए।
Arjun Kapoor ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर Malaika Arora के साथ एक तस्वीर शेयर की है। यह तस्वीर जितनी रोमांटिक है, उससे ज्यादा रोमांटिक कैप्शन है, जो अर्जुन ने सीधे दिल से लिखा है। यूं समझ लीजिए कि अर्जुन ने इसमें अपने दिल के अरमानों को बाहर निकालकर रख दिया है। तस्वीर में अर्जुन कपूर, मलाइका को प्यार भरी नजरों से निहारते और इतराते नजर आ रहे हैं।
अर्जुन का मलाइका के लिए रोमांटिक पोस्ट
मलाइका अरोड़ा (Happy Birthday Malaika Arora) को बर्थडे विश करते हुए अर्जुन कपूर ने लिखा है, ‘The Yin to my Yang. हैप्पी बर्थडे बेबी। तुम जैसी हो वैसी ही रहना, हमेशा खुश रहना और मेरी रहना।’ अर्जुन कपूर के इस रोमांटिक पोस्ट पर लाखों लाइक्स और ढेरों कमेंट्स आ चुके हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा से लेकर तारा सुतारिया, अभिषेक कपूर और एमी जेक्सन समेत कई सेलेब्स ने मलाइका को बर्थडे विश किया है।