Truck bike collision, youth dies on the spot

दाड़लाघाट में गौ वंश से अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता पकड़ा गया व्यक्ति, हिरासत में

 हिमाचल जिसे देव भूमि कहा जाता है उस पावन भूमि पर हिमाचल को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जिसमे एक व्यक्ति द्वारा गौ वंश से अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता पकड़ा गया  है।  पुलिस ने अप्राकृतिक यौन संबंध व पशु क्रूरता के आरोप में मामला  दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही हैं। यह जानकारी एएसपी सोलन अशोक वर्मा ने मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि   पशु चिकित्सक से  गौ वंश   का मेडिकल भी करवाया जाएगा। आरोपी व्यक्ति 57 साल का है और पेशे से किसान है। 
एएसपी सोलन अशोक वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि एक व्यक्ति ने पुलिस थाना में दर्ज करवाया है जिसमें बताया गया है कि जहाँ उन्होंने अपना पशु बाँधा था वह रात को वहां नहीं पाया गया।  जब ओबरे में जा कर देखा तो पाया कि दोषी व्यक्ति गौ वंश से अप्राकृतिक यौन संबंध बना रहा है।  जिसकी सूचना शिकायत कर्ता  ने पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है  व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है।  उससे आवश्यक पूछताछ की जा रही है।  साथ ही आरोपी व्यक्ति का मेडिकल भी करवाया जा रहा है।