Manav Bharati scam should be investigated by CBI or ED RAJENDR RANA

मानव भारती मामले की सी बी आई और ईडी से होनी चाहिए निष्पक्ष जांच : राजेंद्र राणा 

हिमाचल सरकार मानव भारती विश्व विद्यालय डिग्री फर्जीवाड़े मामले को दबाने का प्रयास कर रही है | पड़ोसी राज्य हरियाणा के भाजपा नेता भी इस मामले को दबाने के लिए हिमाचल सरकार को सम्पर्क कर रहे है | यह आरोप सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने भाजपा सरकार पर लगाए | उन्होंने मानव भारती के डिग्री फर्जीवाड़े पर कई प्रश्न उठाए और भाजपा सरकार को घेरने का प्रयास किया |

राजेंद्र राणा के भाजपा सरकार पर आरोप

उन्होंने  आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार के समय में प्रदेश में निजी विश्वविद्यालय खोले गए | उन विश्वविद्यालयों को भी अनुमति दी गई जो नियम भी पूरे नहीं करते थे | जिसमे से एक मानव भारती विश्व विद्यालय भी है |

उन्होंने कहा कि वह कौन से नेता थे जिनकी शह पर यह अनुमति दी गई कौन कौन से अधिकारी की मिली भगत से इस कार्य को अंजाम दिया गया उनके खिलाफ भी भाजपा सरकार को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए | 

नियमों को ताक पर रख कर विश्वविद्यालय चलाने की दी गई अनुमति

भाजपा सरकार को घेरते हुए राजेंद्र राणा कहा कि जब प्रेम कुमार धूमल मुख्यमंत्री थे तब मानव भारती को विश्वविद्यालय की  अनुमति प्रदान की गई |  जबकि मानवभारती के पास ज़मीन केवल 30 बीघा थी | नियमा नुसार 50 बीघा ज़मीन चाहिए थी |

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मानवभारती के चेयरमैन पर देश और प्रदेश में विभिन्न मामले दर्ज थे उनके बारे में पहले छानबीन क्यों नहीं की गई | उन्होंने कहा कि अब इस विश्वविद्यालय में करीबन 2000 करोड़ रूपये की फर्जी डिग्रियां बेचीं गयी है युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ हुआ है | यहाँ तक कि इस विश्ववद्यालय के तार भारत ही नहीं बल्कि विश्व के अन्य देशों में भी जुड़े है | तो इस की जांच सीबीआई और ईडी से क्यों नहीं करवाई जा रही है |

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार मानव भारती  फर्जी वाड़े  को  अब दबाना चाहती है | उन्होंने कहा कि हरियाणा के भाजपा नेता भी इस मामले को दबाने के लिए न जाने किन कारणों से रूचि दिखा रहे हैं |

उन्होंने कहा कि इस बात का खुलासा होना चाहिए कि  पालमपुर के  कौन  सा व्यक्ति है जो इस में दलाली कर रहा था | जम्मू कश्मीर से फर्जी वाडे के तार कैसे जुड़े है | किन लोगों को इस विश्वविद्यालय से कम्यूटर भेंट हुए है |

हरियाणा के राजनेता और केंद्रीय नेताओं के कहने पर मामले को दबाने को किया जा रहा प्रयास

उन्होंने कहा कि हरियाणा के राजनेता और केंद्रीय नेताओं के कहने पर हिमाचल सरकार इस मामले को दबाना चाह रही है | लेकिन कांग्रेस  इस मामले पर चुप रहने  वाली नहीं है | इसका वह  तब तक विरोध करते रहेंगे जब तक कि दूध का दूध पर पानी का पानी नहीं हो जाता |