#Mandi : शादी का झांसा देकर 26 वर्षीय महिला से दुराचार

मंडी, 26 जुलाई : जिला में शादी का झांसा देकर 26 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म करने मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने अब व्यक्ति पर दुष्कर्म के आरोप लगाते हुए महिला पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 (2) के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

सोमवार शाम पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया है कि वह शादीशुदा है और अपने पति से अलग मायके में ही रहती है। चार साल पहले वह रजत कुमार निवासी हमीरपुर से मिली। इसके बाद शादी झांसा देकर रजत कुमार ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने की है। उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।