मंडी के PN आजाद को भारतीय वुशु खेल संघ के उपाध्यक्ष की कमान

 राष्ट्रीय वुशु एसोसिएशन में पहाड़ी प्रदेश हिमाचल को भी प्रतिनिधित्व मिला है। मंडी के पीएन आजाद को भारतीय वुशु खेल संघ (Indian Wushu Sports Association) में उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्ति मिली है। वुशु एसोसिएशन की कार्यकारिणी की विशेष बैठक रविवार को उत्तर प्रदेश के मेरठ में आयोजित की गई। आजाद की नियुक्ति से राज्य में वुशु खेल से जुड़े खिलाड़ियों में खुशी की लहर है। सोशल मीडिया में पीएन आजाद को बधाईयां देने का दौर चल रहा है।

उपाध्यक्ष पद पर आजादी की नियुक्ति के प्रपोजर राजेश कुमार व अशोक मोकाक्षी बने। संघ के पीठासीन अधिकारी अधिवक्ता वीरेंद्र कुमार द्वारा कार्यकारिणी का ऐलान किया गया। उधर, हिमाचल पुलिस के बैंड हारमनी ऑफ द पाइन्स के प्रभारी विजय कुमार ने भी पीएन आजाद को नियुक्ति पर बधाई दी है। बता दें कि एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मूलतः मंडी के रहने वाले हैं।