मनीष सिसोदिया बोले- भाजपा जयराम ठाकुर को हटाकर अनुराग ठाकुर को बना सकती है नया सीएम

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि साढ़े चार साल में जयराम सरकार हर मोर्चे पर नाकाम साबित हुई है। अब भाजपा चाहे मुख्यमंत्री बदले या मंत्री, उससे कुछ नहीं होने वाला है।

विस्तार

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा हिमाचल प्रदेश में जयराम ठाकुर को हटाकर अनुराग ठाकुर को अगला मुख्यमंत्री बना सकती है। सिसोदियो ने कहा कि उन्हें विश्वसनीय सूत्रों से यह जानकारी मिली है। बुधवार को मंडी में हुई आप रैली के बाद भाजपा घबरा गई है। साढ़े चार साल में जयराम सरकार हर मोर्चे पर नाकाम साबित हुई है। अब भाजपा चाहे मुख्यमंत्री बदले या मंत्री, उससे कुछ नहीं होने वाला है।