Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में किया मेरठ रेलवे स्टेशन का जिक्र, जानिए क्या थी वजह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मन की बात कार्यक्रम में मेरठ को याद किया। उन्होने 18 से 23 जुलाई तक सिटी स्टेशन पर आयोजित हुए आजादी की रेलगाड़ी और स्टेशन थीम पर हुए कार्यक्रम का जिक्र किया। रेल मंत्रालय ने आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आयोजन के लिए देश के 24 राज्यों के 75 स्टेशनों को चुना था। स्वतंत्रता संग्राम की जननी मेरठ को भी इस सूची में शामिल किया गया था।

Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में किया मेरठ रेलवे स्टेशन का जिक्र, जानिए क्या थी वजह
फाइल फोटो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात में मेरठ के सिटी रेलवे स्टेशन का जिक्र किया। रेल मंत्रालय ने 18 से 23 जुलाई तक आजादी की रेलगाड़ी और स्टेशन थीम पर कार्यक्रम आयोजित किए थे। प्रधानमंत्री ने इस आयोजन का जिक्र अपने मन की बात कार्यक्रम में किया। मेरठ से प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की चिंगारी फूटी थी, इसलिए इस आयोजन के लिए इस पावन भूमि को चुना गया था। देश के 24 राज्यों के 75 स्टेशनों को इस अभियान में शामिल किया गया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मन की बात कार्यक्रम में मेरठ को याद किया। उन्होने 18 से 23 जुलाई तक सिटी स्टेशन पर आयोजित हुए आजादी की रेलगाड़ी और स्टेशन थीम पर हुए कार्यक्रम का जिक्र किया। रेल मंत्रालय ने आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आयोजन के लिए देश के 24 राज्यों के 75 स्टेशनों को चुना था। स्वतंत्रता संग्राम की जननी मेरठ को भी इस सूची में शामिल किया गया था।

मन की बात के दौरान मेरठ सिटी स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान दृष्य भी दिखाए गए, जिसमें सांसद राजेंद्र अग्रवाल, एडीआरएम तकनीकी वीके सिंह सहित अन्य अधिकारी सिटी स्टेशन पर लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन करते दिख रहे है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस अभियान से लोगों को आजादी से जुड़ी घटनाओं को जानने का मौका मिला। आजादी के अमृत महोत्सव के लिए यह खास है। प्रधानमत्री ने लोगों से 13 से 17 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा लगाने की अपली भी की।

बता दें, आजादी के अमृत महोत्सव के तहत पिछले सप्ताह मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन पर आजादी की रेलगड़ी और रेलवे स्टेशन की थीम पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसका शुभारंभ दिल्ली डिवीजन के अपर मंडल रेल प्रबंधक वीके सिंह ने किया था इस दौरान स्टेशन पर प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। नुक्कड़ नाटक के द्वारा हर घर तिरंगा का संदेश दिया गया। इस दौरान स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित करने के साथ उनके परिजनों का भी समारोह में स्वागत किया गया था।