Manoj Bajpayee Mother Death: नहीं रहीं मनोज बाजपेयी की मां, एक साल के अंदर दूसरी बार टूटा दुख का पहाड़

मनोज बाजपेयी के परिवार पर एक बार फिर से दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्टर की मां गीता बाजपेयीं गुजर गईं। एक साल के अंदर उनके घर में यह दूसरा निधन है। पूरा परिवार इस वक्त सदमे में डूबा है। बताया जा रहा है कि उनकी मां पिछलेकरीब 20 दिन से बीमार थीं।

Manoj Bajpayee mother Geeta Devi passed away
मनोज बाजपेयी की मां का निधन

मनोज बाजपेयी का पूरा परिवार इस वक्त शोक में डूबा है। मनोज बाजपेयी की मां अब नहीं रहीं। मनोज बाजपेयी की मां गीता देवी लंबे समय से बीमार थीं। आज गुरुवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।

पिछले 20 दिन से बीमार थीं मनोज बाजपेयी की मां

बताया जाता है कि वह 80 साल की थीं। Manoj Bajpayee की मां पिछले करीब 20 दिनों से बीमार चल रही थीं और दिल्ली के हॉस्पिटल में उनका इलाज भी चल रहा था। गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे मनोज बाजपेयी की मां का निधन हो गया।

मनोज बाजपेयी के लिए पिलर की तरह थीं मां

बताया जाता है कि मनोज बाजपेयी के लिए उनकी मां एक ढाल की तरह थीं। गीता बाजपेयी के 3 बेटे और 3 बेटियां हैं। इस वक्त पूरा परिवार दुख में डूबा है।

पिछले साल हुआ था पिता का निधन

बताते चलें कि पिछले साल ही मनोज बाजपेयी के पिता राधाकांत बाजपेयी का भी निधन हो गया था और अब उन्होंने मां को भी हमेशा के लिए खो दिया। जैसे-जैसे इंडस्ट्री के लोगों को यह दुखद खबर मिल रही है वे मनोज बाजपेयी को सांत्वना दे रहे हैं। पूरी इंडस्ट्री इस दुख के वक्त उनके साथ खड़ी है।