इंग्लैंड के मैनचेस्टर सिटी में एक भारतीय महिला ने पारंपरिक समंबलपुरी साड़ी पहनकर मैराथन की दौड़ लगाई है। इस महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। महिला का नाम मधुस्मिता जेना है। उन्होंने चार घंटे 50 मिनट में 42 किलोमीटर से अधिक की दूरी पूरी की।

वीडियो हो रहा शेयर
ब्रिटिश प्रवासी संगठन फ्रेंड्स ऑफ इंडिया सोसाइटी इंटरनेशनल (एफआईएसआई) ने एक ट्वीट में कहा, “ब्रिटेन के मैनचेस्टर में रहने वाली एक भारतीय मधुस्मिता जेना ने एक सुंदर संबलपुरी साड़ी में आराम से मैनचेस्टर मैराथन 2023 में हिस्सा लिया। अपनी भारतीय विरासत को गर्व से प्रदर्शित करते हुए, वह सर्वोत्कृष्ट भारतीय पोशाक पर एक आकर्षक दृष्टिकोण भी प्रस्तुत करती हैं।” जल्द ही उनकी इस उपलब्धि की कई और लोगों ने भी सराहना की। हालांकि, कुछ लोगों ने उनके परिधान की व्यावहारिकता पर हैरानी जताई।