1जून से प्रदेश भर में होगी महाजनसंपर्क अभियान का होगा आरम्भ :राजीव बिंदल

केंद्र की मोदी सरकार ने सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के लिए अपने 9 साल बिताए हैं बुधवार को जिला मुख्यालय सोलन में प्रेस वार्ता के दौरान समाज से भाजपा के अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार अपने 9 साल पूर्ण कर चुकी है और यह 9 साल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के लिए बेमिसाल रहे हैं। इसी कड़ी में महा जनसंपर्क अभियान की शुरुआत हुई देशभर में की जा रही है जिसकी शुरुआत सोलन जिला से कल 1 जून की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसको लेकर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसमें केंद्र सरकार की नीतियों के बारे में जनता को अवगत करवाया जाएगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा की 30 मई, 2023 को देश के यशश्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र में भाजपा सरकार अपने गौरवमयी एवं उपलब्धियों भरे 9 वर्शाें का कार्यकाल पूर्ण कर चुकी है। इस अवसर पर 30 मई से 30 जून 2023 तक हिमाचल भाजपा संगठन द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाष नड्डा के निर्देषानुसार लोकसभा क्षेत्र, विधान सभा क्षेत्र, जिला एवं बूथ स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस अभियान के अंतर्गत पूरे प्रदेश में व्यापक जनसंपर्क, लाभार्थी संपर्क, समाज के विभिन्न वर्गों से संपर्क जैसे लोकसभा, विधान सभा एवं बूथ स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे, जिनके माध्यम से ‘‘मोदी सरकार’’ की 9 वर्षों की नीतियों एव उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया जाएगा।