सोलन के जंगलों में भीषण आग, 11 लाख के नुकसान का अनुमान

 वन मंडल के अधीन आने वाले जंगलों में आग लगने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। परवाणु, धर्मपुर सुबाथु, कंडाघाट क्षेत्र के जंगलों में आगजनी की घटनाएं बढ़ती जा रही है। सोलन वन मंडल में 100 हेक्टेयर जंगल में आग लगी है। जिस पर वन विभाग काबू पाने का भरसक प्रयास कर रहा है।

इस आगजनी की घटना में करीब 11 लाख रुपए की वनसंपदा जल कर राख हो गई है। वन विभाग विभिन्न माध्यमों से लोगो को जागरूक कर रहा है। पंचायतों में  जाकर ग्राम सभाओं में लोगों को आग न लगाने बारे शपथ भी दिलाई जा रही है।

     वनमंडलाधिकारी श्रेष्ठानंद ने बताया कि सोलन वन मंडल के 100 हेक्टर जंगल आग से धधक रहे हैं। जिसमे करीब 11 लाख का नुकसान वनसंपदा को हुआ है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया की वह जंगलों में आग ना लगाये पकडे जाने पर 25 हजार रुपये जुर्माना व सात साल का कारावास होगा। उन्होंने बताया कि विभिन्न माध्यमों से लोगो को जागरूक किया जा रहा है।