
1 of 4
दिल्ली नगर निगम (MCD) के चुनावों के परिणाम आने लगे हैं। बुधवार सुबह आठ बजे से शुरू हुई मतगणना के बाद शुरुआती रुझानों में प्रदेश में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) और एमसीडी में पिछले 15 सालों से काबिज भारतीय जनता पार्टी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली।

2 of 4
शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, भाजपा ने 46 तो आप ने 56 सीटों पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस ने चार सीटों पर जीत हासिल की है। कापासेड़ा वार्ड नंबर 132 से आम आदमी पार्टी 1484 मतों से जीत मिली है। गीता कॉलोनी वार्ड नंबर 210 से भाजपा ने जीत हासिल की है। ग्रेटर कैलाश सीट पर भाजपा की प्रत्याशी शिखा राय ने जीत हासिल की है। कोंडली से भाजपा की मुनेश ने जीत हासिल की है। जाकिर नगर वार्ड नंबर 189 से कांग्रेस की नाजिया दानिश 485 वोट से जीती हैं।

3 of 4
उधर, शिविर लाइन वार्ड से भाजपा उम्मीदवार और पूर्व मेयर अवतार सिंह चुनाव हार गए हैं। वहीं, शास्त्री नगर वार्ड नंबर 70 से भाजपा प्रत्याशी मनोज कुमार जिंदल जीत गए हैं। बाहर उनके सपोर्टर कार्यकर्ता कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक रहा। पूर्वी दिल्ली के अशोक नगर वार्ड नंबर 190 से भाजपा के संजीव सिंह जीते। वार्ड नंबर 189 पर कांग्रेस पार्टी की नाजिया खान को 16,878 वोट मिले हैं जबकि आम आदमी पार्टी की सलमा खान को यहां 16405 वोट मिले हैं, यहां नाजिया दानिश विजय हुई हैं।
