MI vs LSG: जीतते-जीतते हारी रोहित सेना, उसके ही 5 खिलाड़ियों ने डुबो दी मुंबई इंडियंस की नैया

LSG vs MI IPL 2023: मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने लखनऊ के स्टार बॉलर नवीन उल हक को एक करारा छक्का मारा। इस शॉट को देखकर विराट कोहली के फैंस के दिल को जरूर ठंडक मिली होगी।

 rohit sharma naween hul huq
लखनऊ: आईपीएल 2023 के एक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को रोमांचक मुकाबले में 5 रनों से हरा दिया। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में मुंबई को आखिरी ओवर में जीत के लिए 11 रन बनाने थे। युवा मोहसिन खान ने कमाल की बॉलिंग करते हुए कैमरून ग्रीन और टिम डेविड को लक्ष्य तक नहीं पहुंचने दिया। इस जीत के साथ ही लखनऊ टीम प्लेऑफ में पहुंचने के जहां करीब पहुंच गई है तो मुंबई की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है।
खैर, मैच में एक ऐसी घटना घटी जो जीत-हार से परे थी। उस घटना को देखकर कोहली के फैंस जरूर खुश हुए होंगे। 5वां ओवर करने आए नवीन उल हक की गेंद पर कप्तान रोहित शर्मा ने घुटने टेके और छक्का जड़ दिया। फ्लिक करके लगाया गया यह शॉट दर्शनीय था। हिटमैन ने अपना विराट रूप नवीन को दिखाया। नवीन ने यह गेंद 144 kph कर रफ्तार से की थी।

यही नहीं, जब अफगानी क्रिकेटर नवीन 19वां ओवर करने आए तो उनका पाला एक और खूंखार बल्लेबाज से पड़ा। टिम डेविड ने नवीन को इस ओवर में दो छक्के और एक चौका जड़ा, जबकि कुल 19 रन बने। यहां से लखनऊ हारते दिख रही थी। वह तो भला हो भारतीय मोहसिन का, जिन्होंने लखनऊ के लिए मैच मचा लिया।

अजिंक्य रहाणे की वो डांट, जिसने यशस्वी जायसवाल को भटकने नहीं दिया

विराट कोहली जरूर इस मैच को देखा होगा। जब रोहित ने छक्का मारा तो उन्हें ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ जैसा महसूस हुआ होगा। नेशनल टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने अपने साथी कोहली से भिड़ने वाले को जितनी आसानी से छक्का मारा वो उसके लिए हैरानी वाला था। बता दें कि लखनऊ और बैंगलोर के बीच हुए मुकाबले में नवीन और विराट के बीच गर्मागर्म बहस हुई थी। बाद में कोहली और लखनऊ के मेंटॉर गंभीर आमने-सामने आ गए थे। यह इस सीजन का सबसे बड़ा विवाद रहा है।