बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मीका सिंह ने प्राइवेट आइलैंड खरीदा है। इतना ही नहीं एक झील और 7 नांव भी उन्होंने अपने नाम की है। सोशल मीडिया पर मीका सिंह का आइलैंड पर क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए वीडियो भी सामने आया है।
मीका सिंह एक ऐसे सिंगर हैं जिनके सुपरहिट गानों की गिनती करते-करते आप थक जाएंगे लेकिन उनके हिट गानों की लिस्ट खत्म नहीं होगी। सलमान खान हो या अक्षय कुमार, हर सुपरस्टार के लिए वह अपनी आवाज दे चुके हैं। अब मीका सिंह ने एक और कारनामा किया है। सोशल मीडिया की मुताबिक, मीका ने प्राइवेट आइलैंड खरीदा है। उनका वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं।
मीका सिंह (Mika Singh) के इंस्टाग्राम टाइमलाइन पर मौजूद इस वीडियो में वह बोट चलाते नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट में बताया गया कि पोप सिंगर मीका सिंह ऐसे पहले इंडियन सिंगर हैं जिन्होंने प्राइवेट आइलैंड के साथ एक झील, 7 नांव और 10 घोड़े भी खरीदे हैं।
मीका सिंह के वीडियो को देख फैंस दे रहे बधाई