ट्रेन किराए में छूट ने मिलने के कारण सोलन में नहीं हो पाएंगे मिनी भारत के दर्शन 

ट्रेन किराए में छूट ने मिलने के कारण सोलन में नहीं हो पाएंगे मिनी भारत के दर्शन 

ट्रेन किराए में छूट ने मिलने के कारण सोलन में नहीं हो पाएंगे मिनी भारत के दर्शन 

2  से 5  जून तक सोलन शहर में  विभिन्न राज्यों के करीब 250  शीर्ष कलाकार फिलफॉट फोरम की तरफ से आयोजित 33 वीं राष्ट्र स्तर की नाट्य एवं नृत्य प्रतियोगिता ‘अभिनय 2022 ‘ में भाग लेंगे।  यह कलाकार  नाटक मंचन और अभिनय के माध्यम से देश की संस्कृति की झलक दिखाएंगे। सोलन के  नगर निगम हॉल  में होने वाले अभिनय 2022  को 36  वर्ष से सोलन की संस्था फिलफॉट फोरम करवा रही है। संस्था के चेयरमैन विपुल गोयल ने  बताया  कि संस्था 1986 से संस्कृति के संरक्षण के मकसद से इस कार्यक्रम के आयोजन में लगी है। संस्था के अध्यक्ष विजय पुरी ने कहा कि अब तक पंजाब, हरियाणा, असम,  उत्तर प्रदेश,गुजरात,उड़ीसा  और मेजबान हिमाचल कार्यक्रम के लिए तैयार हैं। कार्यक्रम का शुभारम्भ स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल करेंगे वहीँ समापन सोलन के विधायक धनीराम शांडिल करेंगे। 
 विजय पूरी ने बताया कि इस बार कुछ नए इवेंट भी शामिल किए गए हैं।  बच्चों के लिए स्कूल स्तर की नृत्य प्रतियोगिता भी  आयोजित होगी।  उन्होंने बताया कि अभियन 2022  में नृत्य और नाट्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है।  इसके अलावा पोशाक प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।  इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागी अपने राज्यों के परिधानों को प्रदर्शित करेंगे। उन्होंने रोष जताते हुए कहा कि इस बार उनकी प्रतियोगिता में टीमें बेहद कम आ रही है क्योंकि इस बार केंद्र सरकार ने रेल किराए में छूट बंद कर दी है। जिसकी वजह से कलाकार जो आर्थिक रूप से कमज़ोर थे वह नहीं आ पा रहे हैं। 
  इस मौके पर संस्था के उपाध्यक्ष सुनीता शर्मा, सचिव गुरू गुलाब सिंह, महासचिव राजीव उप्पल, सचिव रश्मि धर सूद व  मनोज गुप्ता अन्य  सदस्य शामिल रहे।