MLA Rajiv Bindal charged workers in Kandaghat

विधायक राजीव बिंदल ने कंडाघाट में  कार्यकर्ताओं  को किया चार्ज 

भाजपा नगर निगम हो या नगर पंचायत दोनों में जीत हासिल करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है | जिसके चलते  बैठकें की जा रही है कार्यकर्ताओं के  साथ मिल कर जीत की रणनीति बनाई जा रही है | वहीँ आज कंडाघाट में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया | इस शिविर में नाहन के विधायक राजीव बिंदल बतौर मुख्यअतिथि शामिल हुए | वहीँ पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप और भाजपा वरिष्ठ नेता राजेश कश्यप विशेष रूप से उपस्थित रहे | उपस्थित नेताओं ने कायर्कताओं को सम्भोधित किया  और उनमे नए रक्त का संचार किया | इस शिविर के उपरान्त कार्यकर्ताओं में भी ख़ासा जोश देखने को मिला |