केंद्र सरकार पर सरकारी संपत्तियों के निजीकरण करने का आरोप लगाते हुए ,युवा कांग्रेस ने आज, जिला मुख्यालय पर रोष प्रदर्शन किया। इस मौका पर युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष निगम भंडारी, की अगुवाई में ,जिला मुख्यालय पर रोष प्रदर्शन से पहले, युवाओं ने लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह से लेकर, मिनी सचिवालय तक रोष रैली भी निकाली। रोष रैली के दौरान, केंद्र सरकार के खिलाफ ,युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।
इस मौके पर निगम भंडारी ने कहा कि, केंद्र सरकार ने देश न बिकने देने का नारा देकर, देश की जनता को गुमराह करते ,हुए सत्ता हथियाई थी ,और कांग्रेस पर 70 साल में देश को पीछे ले जाने के आरोप जड़ते हुए, यह पूछते फिरते थे कि ,कांग्रेस ने देश के लिए क्या किया है ,लेकिन अभी 23 अगस्त को इन्हीं के वित्त मंत्री ने ,एक नया कार्यक्रम लॉन्च किया , जिसमें सरकार की संपत्तियों को, या तो गिरवी रखना चाहती है या फिर हमेशा के लिए बेच देना चाहती हैं ।
उन्होंने कहा कि ,देश को अपने ही ,चंद पूंजीपति सहयोगियों के हाथों बेचा जा रहा है। देश की संपत्तियों पर, राज करने का एकाधिकार ,कुछ लोगों को दे दिया गया है, जिसका सीधा असर ,आने वाले समय में ,देश की युवा पीढ़ी पर पडऩे वाला है। भंडारी ने कहा कि, कांग्रेस ने 70 साल में जो विकास किया, उसी को मोदी सरकार निजी हाथों में गिरवी रखने और , बेचने जा रही हैं। इसका युवा कांग्रेस ,कड़ा विरोध करती है और आने वाले समय मे ,युवा कांग्रेस इसके खिलाफ उग्र प्रदर्शन करेगी।

