मोनालिसा 21 नवंबर 2022 को अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। पति संग एक्ट्रेस के बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

मोनालिसा का बर्थडे सेलिब्रेशन
सोशल मीडिया पर मोनालिसा के स्पेशल बर्थडे सेलिब्रेशन की खूब चर्चा है। विक्रांत सिंह ने इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड कर मोनालिसा के लिए अपने प्यार का इजहार किया है। एक्टर ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘हैपी बर्थडे माई वर्ल्ड, लव यू।’ 21 नवंबर को रात 12 बजे अपलोड हुए इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 5 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। मोनालिसा के दोस्त और फैंस वीडियो पर कमेंट कर उन्हें जन्मदिन की खुब बधाई दे रहे हैं।
विक्रांत- मोनालिसा की लव स्टोरी
करीब 10 साल डेट करने के बाद मोनालिसा और विक्रांत सिंह ने शादी करने का फैसला लिया। इनकी शादी बिग बॉस सीजन 10 के सेट पर हुई थी। बिग बॉस के घर में इनके परफॉर्मेंस से ज्यादा रोमांस के चर्चे रहे। शादी के बाद मोनालिसा ने भोजपुरी की दुनिया को अलविदा कह दिया। एक्ट्रेस अब टीवी सीरियल और वेब सीरीज में नजर आती हैं।