आईपीएल नीलामी के इतिहास में अभी तक साउथ अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस को सर्वाधिक कीमत पर खरीदा गया था। राजस्थान रॉयल्स ने 2021 में उन्हें 16.25 करोड़ रुपए में खरीदा था। मॉरिस अब संन्यास ले चुके हैं।
हैरी ब्रूक

बेहतरीन फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज हैरी ब्रुक पर भी मोटी कीमत लग सकती है। ब्रुक सीमित ओवरों में पहले ही अपनी उपयोगिता साबित कर चुके हैं जबकि हाल में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ तीनों टेस्ट मैच में शतक जमाए थे। हैरी का बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपए है।
कैमरन ग्रीन

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्रीन पर भी सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। उन्होंने इस साल के शुरू में भारत में सीमित ओवरों की सीरीज के दौरान ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पारी का आगाज करते हुए अच्छा प्रदर्शन किया था।
सैम करन

टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए करन पर मोटी बोली लगने की संभावना है। वह अभी 24 साल के हैं और टीम उन्हें लंबे समय तक बरकरार रखने की उम्मीद के साथ अपने से जोड़ना का प्रयास करेंगी। करन अब तक पंजाब किंग्स और चेन्नै सुपरकिंग्स का हिस्सा रह चुके हैं। चेन्नई फिर से उन्हें अपनी टीम से जोड़ने का प्रयास करेगा जिनका आधार मूल्य दो करोड़ रुपये है। पीठ की चोट के कारण करन 2022 सीजन में नहीं खेल पाए थे।
बेन स्टोक्स

सैम के अलावा उनके देश के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स भी टीमों के लिए हॉट टॉपिक हैं। स्टोक्स का आधार मूल्य दो करोड़ रुपए है। वह करिश्मा करने में माहिर हैं। यही बात टीमों को आकर्षित करती है। 2019 में उन्होंने इंग्लैंड को वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन बनाया तो इस वर्ष ऑस्ट्रेलिया में टी-20 चैंपियन बनाकर खलबली मचा दी।