Monkeypox Case: मनाली घूमने आए दिल्ली के सैलानी में मिला मंकीपॉक्स, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

मनाली घूमने आए दिल्ली के सैलानी में मंकीपॉक्स की पुष्टि हुई है। हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है।

मंकीपॉक्स

मनाली घूमने आए दिल्ली के सैलानी में मंकीपॉक्स की पुष्टि हुई है। हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। यह मरीज मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। पश्चिमी दिल्ली के रहने वाले व्यक्ति को करीब तीन दिन पहले यहां के मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मंकीपॉक्स के लक्षण दिखने के बाद भर्ती कराया गया था। उसके नमूने शनिवार को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) पुणे भेजे गए, जांच के बाद नमूने पॉजिटिव मिले।