हिमाचल में कमजोर पड़ा मानसून, जानें पांच दिनों का मौसम पूर्वानुमान

अगले पांच दिनों के दौरान मानसून के कमजोर स्थिति में बने रहने की संभावना है।  मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार इस दौरान राज्य में छिटपुट बारिश हो सकती है।

हिमाचल में मानसून कमजोर पड़ा।

हिमाचल प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ गया है। अगले पांच दिनों के दौरान मानसून के कमजोर स्थिति में बने रहने की संभावना है।  मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार इस दौरान राज्य में छिटपुट बारिश हो सकती है। हालांकि, एक-दो स्थानों पर गरज के साथ तेज बारिश भी हो सकती है।  राज्य में 12 सितंबर तक मौसम साफ रहने की संभावना है।

, मंगलवार सुबह 10:00 बजे तक प्रदेश में 39 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। कांगड़ा जिले में 12, कुल्लू नौ और चंबा में आठ सड़कें प्रभावित हैं। इसके अलावा 29 बिजली ट्रांसफार्मर भी प्रभावित हैं। वहीं, आज शिमला व आसपास भागों में धूप खिलने के साथ हल्के बादल भी छाए हुए हैं।  बीती रात को नगरोटा सुरियां में 35, सरकाघाट 17, कसौली 16, डलहौजी 15, घमरूर 12, काहू 11, भरमौर 10, भोरंज 9, भराड़ी 6 और  बैजनाथ में 5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 15.1, सुंदरगनर 18.4, भुंतर 18.2, कल्पा 9.8, धर्मशाला 18.2, ऊना 22.5, नाहन 22.3, केलांग 9.7, पालमपुर 17.0, सोलन 17.0, मनाली 14.8, कांगड़ा 18.7, मनाली 20.2, बिलासपुर 20.5, हमीरपुर 19.9, चंबा 17.9, डलहौजी 14.7, कुफरी 13.2, रिकांगपिओ 14.3, पांवटा साहिब 24.0 और कसौली में 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।