Mouni Roy Birthday: लिप सर्जरी से लेकर दोस्‍त का इस्‍तेमाल करने तक, हसीन मौनी रॉय के दामन में लगे हैं कई दाग

‘ब्रह्मास्त्र’ की जुनून उर्फ मॉनी रॉय इंडस्ट्री की सफल एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने टीवी से अपना करियर शुरू कर बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई। अक्षय कुमार के साथ उन्होंने ‘गोल्ड’ से डेब्यू किया और सभी को अपने से दीवाना बना दिया। इसके बाद वह जॉन अब्राहम के साथ ‘रोमियो अकबर वॉल्टर’ और राजकुमार के साथ ‘मेड इन चाइना’ में रोमांस करती दिखीं। हालांकि ये दोनों ही बॉक्स ऑफिस खास कमाल नहीं कर पाईं लेकिन मौनी रॉय ने इंडस्ट्री में अपनी धाक जमा ली थी। आज इनका जन्मदिन है, इस खास मौके पर इनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें जानेंगे।

  • मौनी रॉय और उनसे जुड़े विवाद

    मौनी रॉय और उनसे जुड़े विवाद

    मौनी रॉय 28 सितंबर को अपना 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। आज हम आपको इनके उन विवादों से रूबरू करवाएंगे, जिस वजह से ये सुर्खियों में छाई रहीं।

     

  • लिप सर्जरी

    लिप सर्जरी

    मौनी रॉय ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ तब खींचा, जब वह लिप सर्जरी के बाद मीडिया के सामने आईं। लोगों ने जमकर इनकी आलोचना की। लेकिन जब इस बारे में एक्ट्रेस से पूछा गया तो उन्होंने प्लास्टिस सर्जरी वाली बातों को बकवास बताया था।

     

  • फिल्म से निकाली गईं मौनी रॉय!

    फिल्म से निकाली गईं मौनी रॉय!

    खबर थी मौन रॉय अब नवाजुद्दीन सिद्धीकी के साथ ‘बोले चूड़ियां’ में नजर आएंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौनी ने इस प्रोजेक्ट से बाहर हो गई थीं क्योंकि प्रोड्यूसर को उनका रवैया अनप्रोफेशनल लगा था।

     

  • मौनी रॉय ने किया इस्तेमाल

    मौनी रॉय ने किया इस्तेमाल

    मौनी रॉय पर एक्टर अमित टंडन ने गंभीर आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि एक्ट्रेस ने उनकी पत्नी रूबी टंडन का इस्तेमाल किया है। वह उनका चेहरा फिर कभी नहीं देखना चाहेंगे।

  • मौनी रॉय का करियर

    मौनी रॉय का करियर

    मौनी रॉय ने साल 2006 में एकता कपूर के सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से करियर शुरू किया था। इसमें वह कृष्णा तुलसी का रोल निभा रही थीं।

     

  • पंजाबी फिल्म की

    पंजाबी फिल्म की

    मौनी रॉय ने पंजाबी मूवी ‘हीरो हिटलर इन लव’ में भी काम किया था। लेकिन जब बात नहीं बनी तो उन्होंने दोबारा टीवी का रुख किया।

     

  • मौनी रॉय की शादी

    7/7

    मौनी रॉय की शादी

    मौनी रॉय ने 27 जनवरी 2022 को तीन साल डेट करने के बाद दुबई के बिजनेसमैन सूरज नांबियार संग शादी कर ली थी।