सांसद वरुण गांधी ने सरकार को बताई आत्ममंथन की जरूरत, अमर उजाला की खबर को किया रीट्वीट

भाजपा सांसद ने अमर उजाला की जिस खबर का स्क्रीनशॉट पोस्ट किया है, उसमें GST की नई दरों के हिसाब से विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं की बढ़ती कीमतों के बारे में बताया गया है।

भाजपा सांसद वरुण गांधी

पीलीभीत से लोकसभा सांसद वरुण गांधी ने अमर उजाला की खबर को रीट्वीट करते हुए सरकार को आत्ममंथन करने की जरूरत बताई है। उन्होंने कहा कि दवाइयों के साथ इलाज भी महंगा हो गया है। महंगाई के बोझ तले दबे आम आदमी को राहत कब मिलेगी। उन्होंने कहा कि रोटी, कपड़ा और मकान महंगे थे। और अब इलाज भी महंगा हो गया है। उन्होंने सरकार से आत्ममंथन करने की जरूरत बताई है।

वरुण गांधी ने शनिवार को रीट्वीट किया, ” 800 आवश्यक एवं आम उपयोग वाली दवाइयों के दामों में वृद्धि के बाद अब अस्पतालों में इलाज भी महंगा हुआ। रोटी महंगी, कपड़ा महंगा, मकान महंगा और अब इलाज महंगा हुआ। स्वास्थ्य और शिक्षा तो बुनियादी आवश्यकता हैं। महंगाई के बोझ तले दबे आम आदमी को राहत कब मिलेगी? आत्ममंथन की जरूरत है!”
भाजपा सांसद ने अमर उजाला की जिस खबर का स्क्रीनशॉट पोस्ट किया है, उसमें वस्तु एवं सेवा कर (GST) की नई दरों के हिसाब से विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं की बढ़ती कीमतों के बारे में बताया गया है। इसमें अस्पतालों में प्राइवेट बेड पर भी जीएसटी लागू होने की बात को हाईलाइट किया गया है।