MS Dhoni New Car: चमचमाती SUV में देर रात तफरी मारने निकले एमएस धोनी, ये दो खास क्रिकेटर भी थे साथ

MS Dhoni bought a new SUV Kia EV6: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने नई कार खरीदी है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वह अपने दो साथी क्रिकेटर के साथ रांची में देर रात तफरी मारने निकलते दिख रहे हैं।

 
msd_car
नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व महेंद्र सिंह धोनी की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उनकी हर मूव पर फैंस की नजर रहती है। धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह और उनके साथ दो भारतीय क्रिकेटर देर रात कार की सवारी करने निकलते दिख रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि धोनी ने नई इलेक्ट्रिक कार खरीदी है और उसी में वह रांची की सड़कों पर तफरी मारने निकले थे।
केदार जाधव और रुतुराज गायकवाड़ भी दिख रहे साथ
वीडियो में दिख रहा है कि एमस धोनी ड्राइविंग सीट पर बैठते हैं, जबकि उनके साथी क्रिकेटर केदार जाधव और रुतुराज गायकवाड़ भी साथ होते हैं। ट्विटर पर वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह रांची का है, जहां चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व साथी केदार जाधव और मौजूदा साथी रुतुराज गायकवाड़ भी पहुंचे हुए हैं। धोनी को कारों का शौक है। उनके पास कई लग्जरी कारें और बाइकें हैं।

धोनी को मिल सकती है टीम इंडिया में बड़ी जिम्मेदारी
धोनी अक्सर रांची में होने पर रात को निकला करते हैं। भारतीय टीम को 3 आईसीसी ट्रॉफी जितवाने वाले धोनी को लेकर खबर यह भी है कि उन्हें टीम इंडिया का टी-20 फॉर्मेट के लिए डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट बनाया जा सकता है। उनकी जिम्मेदारी भारतीय टीम को टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए तैयार करनी रहेगी। हालांकि, इस बारे में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से कोई ऑफिशल प्रतिक्रिया नहीं आई है।

IPL 2023 के बाद ले सकते हैं पूरी तरह रिटायरमेंट
दूसरी ओर, चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह उनका आखिरी इंडियन प्रीमियर लीग सीजन हो सकता है। कहा जा रहा है कि धोनी इस सीजन के बाद प्रोफेशनल क्रिकेट से पूरी तरह संन्यास ले लेंगे, लेकिन होने क्या वाला है यह धोनी के अलावा कोई नहीं जानता।

आईपीएल 2023 में फिर से होम और अवे वेन्यू के नियम को लागू किया जा रहा है। ऐसे में उम्मीद की जा रही धोनी सीएसके के होम ग्राउंड पर खेलकर संन्यास की घोषणा करें। धोनी आखिरी बार चेन्नई में 2019 में खेले थे। इसके बाद आईपीएल 2020 का पूरा सीजन यूएई में खेला गया था। वहीं 2021 आईपीएल के पहले भाग में सिर्फ दो वेन्यू मुंबई और पुणे में खेला गया था जबकि टूर्नामेंट का दूसरा हिस्सा यूएई में हुआ था। ऐसे में माना यह जा रहा है कि धोनी आईपीएल में 2023 में सीएसके के होम ग्राउंड पर लोकल फैंस सामने येलो जर्सी में खेलने मैदान पर उतरेंगे।