मुलायम का जलवा कायम है… डिंपल यादव को मैनपुरी में डेढ़ लाख वोटों से बढ़त पर बोले शिवपाल यादव

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में लोकसभा उपचुनाव में बीजेपी के खिलाफ सपा की डिंपल यादव की जीत से शिवपाल यादव काफी उत्साहित नजर आए। उन्होंने कहा कि नेताजी का जलवा अब भी कायम है।

मुलायम का जलवा कायम है... डिंपल यादव को मैनपुरी में डेढ़ लाख वोटों से बढ़त पर बोले शिवपाल यादव
मुलायम का जलवा कायम है… डिंपल यादव को मैनपुरी में डेढ़ लाख वोटों से बढ़त पर बोले शिवपाल यादव
मैनपुरीः उत्तर प्रदेश के मैनपुरी लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव ने लाखों वोट की बढ़त बना ली है। इसे लेकर समाजवादी पार्टी में जश्न का माहौल है। वहीं, इस बीच प्रसपा मुखिया शिवपाल यादव ने इसे नेताजी के आदर्शों की जीत बताया है। शिवपाल ने कहा कि मैनपुरी में अब भी नेताजी का जलवा कायम है। नेताजी और समाजवादियों ने यहां पर जो विकास किया है, यह नतीजा उसका ही परिणाम है।

मैनपुरी उपचुनाव की मतगणना जारी है और फिलहाल डिंपल यादव 1 लाख 41 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। यहां सपा की जीत तय मानी जा रही है। इस बीच अंतिम नतीजे आने से पहले ी सपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। शिवपाल यादव ने इस बढ़त को नेताजी के आदर्शों की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि ये जीत नेताजी के आदर्शों की जीत है। जो विकास समाजवादियों ने किया है, उसकी जीत है। नेताजी के नाम से वोट पड़े हैं और अब भी नेताजी का जलवा कायम है।

उन्होंने कहा कि मैनपुरी चुनाव के प्रचार के दौरान योगी सरकार के जो भी मंत्री यहां आते थे, सीधा अधिकारियों से वोट मांगते थे। उसको बंद कर दो। उस पर मुकदमा कर दो। तब भी जनता नेताजी के आदर्शों और विकास पर जनता ने जीत दिला दी। आगे भी सपा के साथ जुड़े रहने के सवाल पर शिवपाल ने कहा कि हम दोनों (शिवपाल-अखिलेश) इसी तरह से मिलकर आगे भी काम करेंगे। निश्चित ही सपा आगे के चुनाव में भी सफलता प्राप्त करेगी।