नौ महीने बाद नगर निगम सोलन को मिला स्थाई आयुक्त; डिप्टी मेयर राजीव कौड़ा बोले काफ़ी समय से कर रहें थे मांग

नगर निगम सोलन में 9 महीने से रिक्त पड़े आयुक्त के पद की हुईं भर्ती सोमवार को प्रदेश सरकार के द्वारा अफसरों के फेर बदल में सोलन नगर निगम को जफर इकबाल स्थाई आयुक्त नियुक्त किए गए। बता दें नगर निगम सोलन पिछले 9 महीनों से बिना निगम कमिश्नर के चल रही थी जिसके चलते शहर में विकास के कई कार्य अधर में पड़े हुए थे। सोमवार को प्रदेश सरकार की ओर से जारी हुईं नोटिफिकेशन में सोलन को अब स्थाई आयुक्त मिल चुका है।

नगर निगम सोलन को स्थाई आयुक्त मिलने के बाद सोलन के डिप्टी मेयर राजीव कौड़ा ने मेयर तथा सभी पार्षदों की ओर से मुख्य्मंत्री का धन्यवाद किया उन्होने कहा कि नौ महीने से बिना कमिश्नर के शहर के कई कार्य अधर में पड़े हुऐ थे अब शहर में फिर से विकास की गति रफ्तार तेज़ होगी क्योंकि पिछली भजापा की सरकार में नगर निगम के 2 साल के कार्यकाल में निगम के कुल 15 अधिकारी का तबादला किया गया था जिसमें 4 तो कमिशनर ही थे।