नगर निगम सोलन ने सैम्पल फेल होने पर 4 व्यापारियों से वसूला 84 000 का जुर्माना 

नगर निगम सोलन ने सैम्पल फेल होने पर 4 व्यापारियों से वसूला 84 000 का जुर्माना

सोलन में मिलावटखोरों पर नकेल कसने के लिए जहाँ एक और  खाद्य सुरक्षा विभाग काम कर रहा है वहीं दूसरी और अब नगर निगम ने भी शहर के व्यापारियों पर नकेल कसनी आरम्भ कर दी है। नगर निगम खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा भी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। उनके द्वारा एकत्र  खाद्य सैंपलों की रिपोर्ट आ चुकी है जिसमें से चार सैम्पल फेल हो चुके है। अब नगर निगम दोषी व्यवसायियों   पर सख्त कार्रवाई अमल में ला रही है।  यह जानकारी नगर निगम खाद्य सुरक्षा सहायक आयुक्त अतुल कैस्था  में मीडिया को दी।

नगर निगम खाद्य सुरक्षा सहायक आयुक्त अतुल कैस्था ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम द्वारा  बाज़ार से 25 खाद्य सैम्पल लिए गए थे।  जिनमें से 15 की रिपोर्ट आ चुकी है और 5  सैम्पल फेल पाए गए हैं।  जिन्हें नगर निगम द्वारा नोटिस जारी किए थे और व्यक्तिगत रूप से विभाग में हाजिर होने के लिए बुलाया गया था।  जिनमें से 4  व्यापारी आए थे और उनसे  84000 रूपये का जुर्माना वसूला गया है।  उन्होंने बताया कि यह सैम्पल शक़्कर के थे जो सबस्टेंडर्ड और मिस ब्रांडेड भी पाए गए।  जिसमे रंग की मिलावट भी पाई गई थी।