नगर निगम सोलन ने की अनूठी पहल ,मनाया वरिष्ठ नागरिक सेवा सप्ताह : पूनम ग्रोवर

सोलन नगर निगम ने आज  वरिष्ठ नागरिक सेवा सप्ताह मनाया।  सेवा सप्ताह के  मौके पर  गंज बाज़ार में स्थित पार्क में  पौधा रोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।  इस मौके पर नगर निगम मेयर पूनम गौरव और डिप्टी मेयर राजीव कौड़ा विशेष रूप से उपस्थित रहे।  नगर निगम की मेयर पूनम ग्रोवर ने इस मौके पर एक अनूठी पहल की और शहर के वृद्धों के साथ यह सेवा सप्ताह मनाया।  शहर के वरिष्ठ नागरिकों को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया। उनके हाथों से इस पार्क में ऑर्नामेंटल प्लांट्स लगवाए गए।  वरिष्ठ नागरिकों ने भी पौधा रोपण के इस कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भाग लिया।  सभी नागरिक इस मौके पर बेहद उत्साहित और खुश नज़र आए।  

अधिक जानकारी देते हुए मेयर पूनम ग्रोवर ने बताया कि सोलन शहर के बाज़ार में स्थित पार्क को सुंदर और स्वच्छ बनाने के लिए पौधा रोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।  उन्होंने बताया कि  नगर निगम द्वारा  वरिष्ठ नागरिक सेवा सप्ताह  मनाया जा रहा है।  जिसमें शहर के वरिष्ठ नागरिकों के करकमलों से पौधे लगाए गए।  साथ में यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि सोलन शहर सभी नागरिकों का है इसे साफ़ और सुंदर बनाना सभी का परम कर्तव्य है। सोलन शहर की बेहतरी के लिए सभी को बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए।  उन्होंने कहा कि वह समय समय पर सोलन को स्वच्छ बनाने के लिए अभियान चलाते रहते है ताकि सोलन वासियों को उनके समाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक किया जा सके।