मां-बाप को अक्सर अपने बच्चे के लिए नाम फाइनल करने में दिक्कत होती है। अगर आप अपने बेटे के लिए मुस्लिम नाम देख रहे हैं (Muslim Baby Names with Meanings), तो यहां आपको अपनी पसंद का नाम मिल सकता है।

जिमुता

अगर आपके बेटे का नाम ‘ज’ अक्षर से निकला है, तो आप उसे जिमुता नाम दे सकते हैं। अगर आप अपने बेटे को कोई ऐसा नाम देना चाहते हैं जो तेज और साहस से भरा हो तो जिलेश नाम को चुन सकते हैं। यह सूर्य के 108 नामों में से एक है और इस नाम की उत्पत्ति हिंदी भाषा से हुई है।
शयन

लड़कों का यह नाम वाकई में बहुत खूबसूरत है। शयन नाम का मतलब होता है बुद्धिमान, विनम्र, एक व्यक्ति जो योग्य है और जीवन में अच्छी चीजों का हकदार है। अपने नन्हे बेटे को आप शयन नाम दे सकते हैं।
तैमूर

एक प्रसिद्ध राजा का नाम तैमूर था। तैमूर नाम का मतलब होता है बहादुर, मजबूत और लोहे के समान मजबूत। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने अपने बेटे का तैमूर नाम रखा है।
रूहान

यदि आप अपने बेटे के लिए कोई यूनिक और मॉडर्न नाम देख रहे हैं, तो रूहान नाम को चुन सकते हैं। रूहान नाम का मतलब होता है अध्यात्म और दयालु व्यक्ति। जिसका दिल बड़ा हो, उसे भी रूहान कहा जाता है।
अद्यान

यदि आपके बेटे का नाम ‘अ’ अक्षर से निकला है तो आप उसे अद्यान नाम दे सकते हैं। अद्यान नाम का मतलब होता है एक नबी, धर्म और पंथ का बहुवचन। एक पैगंबर का नाम भी अद्यान है।
फोटो साभार : pexels
रेहान

आपके बेबी बॉय के लिए रेहान नाम भी सुंदर रहेगा। रेहान नाम का मतलब होता है सुगंधित, मीठी सुगंध, राजा, तारा, वह जो लोगों का राजा है।
मिहरान

बेबी बॉय का यह नाम भी काफी यूनिक है और आप अपने बेटे के लिए मिहरान नाम को भी चुन सकते हैं। यह पैगंबर के एक साथी का नाम है जिसका मतलब होता है सर्वशक्तिमान द्वारा दया की बारिश।