ऑस्कर अवॉर्ड्स की घोषणा 13 मार्च को होने वाली है और उस रात सिंगर राहुल सिप्लिगुंज और काल भैरव ‘आरआरआर’ के ब्लॉबस्टर सॉन्ग ‘नाटू नाटू’ पर लाइव परफॉर्म करेंगे। यह गाना ऑस्कर्स में ‘बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग’ कैटिगरी में शॉर्टलिस्ट किया गया है। ‘नाटू नाटू’ देश के लिए ऑस्कर लेकर आए, इसी उम्मीद के साथ सभी लोग टकटकी लगाए हैं।
Naatu Naatu का म्यूजिक एमएम कीरावनी ने दिया है। कीरावनी ने इससे पहले भी कई हिंदी और साउथ की फिल्मों में कमाल का म्यूजिक दिया। इस गाने के सिंगर Kaala Bhairava, एमएम कीरावनी के ही बेटे हैं। ‘नाटू नाटू’ ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड जीता था और ऑस्कर्स में यह ‘बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग’ कैटिगरी के लिए शॉर्टलिस्ट है। इस गाने को जूनियर एनटीआर और रामचरण पर फिल्माया गया था। दोनों के डांस और कमाल की एनर्जी ने हर किसी को हैरान कर दिया।
