नाहन : शिमला हाईवे पर बनेठी और धीरथ में भूस्खलन, एंबूलेंस भी फंसी…

नाहन, 24 सितंबर: शनिवार शाम लगातार हो रही बारिश से आम जनजीवन पर असर पड़ रहा है। मुख्यालय से करीब 17 किलोमीटर दूर बनेठी में  भूस्खलन के कारण हाईवे अवरुद्ध हुआ है। मौके पर फंसे लोगों ने एमबीएम न्यूज नेटवर्क को फोन पर बताया कि वाहनों की कतार  लगनी शुरू हो चुकी है।धीरथ के पास भूस्खलननाहन की तरफ आ रही एंबूलेंस भी मौके पर फंसी हुई है। फंसे लोगों ने बताया कि इंटरनेट पर सर्च करने के बाद नेशनल हाईवे विभाग को लैंडलाइन पर संपर्क किया गया, लेकिन गोल-मोल जवाब दिया जा रहा है। बनेठी में फंसे लोगों ने बताया कि मूसलाधार बारिश के कारण वाहनों से निकलना भी मुश्किल हैं। साथ ही दोबारा भूस्खलन की आशंका भी बनी हुई है।

उधर, धीरथ में फंसे लोगों ने बताया कि भूस्खलन के कारण हाईवे जाम है। पहाड़ी से बडी चट्टान टूटकर हाईवे पर गिरी हैै। गौरतलब है कि नाहन से कुम्हारहट्टी तक करीब 75 किलोमीटर के हाईवे पर दर्जनों स्थानों पर लैंड स्लाइड जोन बन गए हैं।

कुछ सप्ताह पूर्व नैनाटिक्कर के नजदीक भूस्खलन की वजह से हाईवे कई बार बाधित हुआ था। इसी बीच हाईवे पर फंसे लोगों ने ये बताया कि चट्टानों के टूटने का सिलसिला जारी रह सकता है।