#Nahan : लायंस क्लब ने शिक्षिका पूनम व जागृति को किया सम्मानित

नाहन, 09 अक्टूबर : लायंस क्लब नाहन ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला क्यारी में कार्यरत एसएमसी अध्यापिका पूनम चौहान व जागृति शर्मा को उनके द्वारा दी जा रही उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुरस्कृत किया। क्लब के पदाधिकारियों ने सम्मानित लोगों को शॉल व प्रमाण पत्र दिए।

उधर, शहर में  यातायात पुलिस में कार्यरत पुलिसकर्मी राहुल पंवार को भी उनकी बेहतरीन सेवाओं के लिए सम्मानित किया।

             इससे पूर्व नवनियुक्त प्रधान विनित सिंघल को लायंस क्लब नाहन का पदभार सौंपा गया। नाहन में आयोजित क्लब के अधिष्ठापन समारोह के दौरान क्लब के मुख्य अतिथि जिला गवर्नर वीरेंद्र महत्ता ने साइन आफ घंटी देकर विनित सिंघल को नया अध्यक्ष नियुक्त किया। इससे पहले पूर्व प्रधान विजय गुप्ता ने अपने कार्यकाल के दौरान हुए कार्यों और उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर महासचिव विकास गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजीव बंसल, सुखदेव चौहान एवं सचिन चौहान सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।