नालागढ़ के विधायक लखविंदर सिंह राणा ने 1करोड़ 60लाख की लागत से बने 6 उप स्वास्थ्य केंद्रों का किया लोकार्पण

नालागढ़ के विधायक लखविंदर सिंह राणा ने 1करोड़ 60लाख की लागत से बने 6 उप स्वास्थ्य केंद्रों का किया लोकार्पण

विधायक लखविंदर सिंह राणा ने अपने संबोधन में प्रदेश सरकार द्वारा करवाए गए विकास कार्यों का  व्याख्यान करते हुए कहा कि थोड़े समय में मुख्यमंत्री से जो मांगा उन्होनें दिया और हर डिमांड को पूरा कर दिखाया है। राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री दौरे पर जो-ज़ोम डिमांड मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के समक्ष रखी थी वह पूरी हुई है और क्षेत्री जनता बहुत खुश है जिसका जनता को भरपूर फ़ायदा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में व प्रदेश में भाजपा की सरकार बननी तय है। जिसके बाद विकास की गति पहले से कई गुणा तेज होगी और कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष उप स्वास्थ्य केंद्रों की माँग उठाई थी और उन्होंने माँग को पूरा किया है जिससे क्षेत्री जनता को लाभ मिलेगा।