Naomi Osaka: खेल जगत की बिन ब्याही मॉम..! ग्रैंड स्लैम से ओलिंपिक चैंपियन तक हैं शामिल, देखिए

जापान की टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका प्रेग्नेंट हैं। इसकी वजह से उन्होंने ऑस्ट्रेलिया ओपन टेनिस टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया।

  • खेल जगत की बिन ब्याही मॉम..! ग्रैंड स्लैम से ओलिंपिक चैंपियन तक हैं शामिल, देखिए

    खेल जगत की बिन ब्याही मॉम..! ग्रैंड स्लैम से ओलिंपिक चैंपियन तक हैं शामिल, देखिए

    जापान की महिला टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका मां बनने वाली है। 25 साल की ओसाका चार टेनिस ग्रैंड स्लैम का खिताब जीत चुकी हैं। वह दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी भी रह चुकी हैं। अमेरिका में जन्मी ओसाका की अभी तक शादी नहीं हुई है। प्रेग्नेंट होने की वजह से ही उन्होंने साल के पहले ग्रैंड स्लैम से अपना नाम वापस ले लिया। वह अमेरिकी रैपर कोराएडे को डेट कर रही हैं। हालांकि ओसाका पहली महिला खिलाड़ी नहीं हैं, जो शादी से पहले प्रेग्नेंट हुई हैं।

     

  • ​मारिया शारापोवा

    ​मारिया शारापोवा

    रूस की पूर्व टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा भी शादी से पहले प्रेग्नेंट हो चुकी हैं। अपनी खुबसूरती की वजह से हमेशा चर्चा में रहने वाली शारापोवा ने पिछले साल अपने जन्मदिन के मौके पर प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। 2018 में उन्होंने ब्रिटिश बिजनेसमैन अलेक्जेंडर गिल्क्स से सगाई की थी लेकिन दोनों की शादी नहीं हुई है।

     

  • ​मैरिट ब्योर्गेन

    ​मैरिट ब्योर्गेन

    नॉर्वे की क्रॉस-कंट्री स्कीयर मैरिट ब्योर्गेन की गिनती विंटर ओलिंपिक की महान खिलाड़ियों में होता है। उनके नाम ओलिंपिक में 8 गोल्ड समेत कुल 15 मेडल हैं। वहीं वर्ल्ड चैंपियनशिप में वह 26 मेडल जीत चुकी हैं। 2015 में वह पहली बार मां बनी थीं। इसके बाद 2019 में दूसरे बच्चे को जन्म दिया। फ्रेड बोरे उनके पार्टनर हैं और दोनों ने अभी तक शादी नहीं की है।

     

  • ​विक्टोरिया अजारेंका

    ​विक्टोरिया अजारेंका

    बेलारूस की टेनिस खिलाड़ी विक्टोरिया अजारेंका भी शादी से पहले मां बन गई थीं। 2012 और 2013 का ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने वाली अजारेंका ने 2016 में प्रेग्नेंट होने की घोषणा की थी। 2017 में वह अपने पार्टनर से अलग भी हो गईं।

     

  • सेरेना विलियम्स

    सेरेना विलियम्स

    सेरेना विलिम्स की गिनती महान खिलाड़ियों में होती है। सेरेना के नाम 23 सिंगल्स ग्रैंड स्लैम टाइटल है। इसके अलावा वह डबल्स और मिक्स्ड डबल्स में भी ग्रैंड स्लैम जीत चुकी हैं। उनके नाम 4 ओलिंपिक गोल्ड भी हैं। 1 सितंबर 2017 को उनकी बेटी ओलंपिया का जन्म हुआ था। उसी साल नवंबर में सेरेना ने एलेक्सिस ओहानियन से शादी की थी।

     

  • ​ग्वेन बेरी

    6/6

    ​ग्वेन बेरी

    अमेरिका की हैमर थ्रोअर ग्वेन बेरी सिर्फ 15 साल की उम्र में मां बन गई थीं। अब अभी 33 साल की हैं और टोक्यो ओलिंपिक में हिस्सा भी लिया था। बेटे के जन्म के बाद उन्होंने खेल में कदम रखा और ओलिंपिक तक पहुंची। उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है।