राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी सूची, सात कैंडिडेट तय

शिमला,16 अक्टूबर: हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी ने रविवार शाम विधानसभा चुनाव के साथ प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी की है। कांगड़ा के देहरा से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रुमित ठाकुर ने उम्मीदवारों का ऐलान किया है। पार्टी ने चंबा के भटियात नरेंद्र पंडित को प्रत्याशी बनाया है।

मंडी के जोगिंदर नगर से कमल कांत को पार्टी का टिकट दिया गया है। सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र से कैलाश चंद को प्रत्याशी बनाने की घोषणा की गई है। ऊना के गगरेट विधानसभा क्षेत्र से विनोद कुमार डढवाल को पार्टी ने मैदान में उतारा है।  पार्टी ने बिलासपुर सदर से महिला प्रत्याशी पूजा पाल को टिकट दिया है।

सोलन के अर्की विधानसभा क्षेत्र से जयदेव ठाकुर को टिकट दिया गया है। सोलन की कसौली विधानसभा क्षेत्र से राजीव कौंडल राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरेंगे।

पार्टी के अध्यक्ष रुमित ठाकुर ने कहा कि भाजपा ने सोची समझी साजिश के तहत त्योहारों के सीजन में नामांकन की प्रक्रिया शुरू की है। उन्होंने कहा कि 20 अक्टूबर से पहले पार्टी की तीसरी लिस्ट भी जारी की जाएगी।