8 से 10 अक्टूबर क़ो नाहन में होगा राष्ट्रीय नाटय महोत्सव 2022

8 से 10 अक्टूबर क़ो नाहन में होगा राष्ट्रीय नाटय महोत्सव 2022

नाहन में शूरवीर सिंह की स्मृति राष्ट्रीय नाटय महोत्सव 2022 कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। जिसमे स्कूल छात्रों के अलावा राष्ट्रीय स्तर के कलाकार इसमें भाग लेंगे। साथ ही नाहन में कल्चर एक्टिविटी क़ो बढ़ावा देने के लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम नाहन के एसएफडीए हॉल नाहन में होगा। यह कार्यक्रम 8 से 10 अक्टूबर क़ो होगा। इसमें देश के बेहतरीन नाटको का मंचन देखने क़ो मिलेगा। साथ लोगों के लिए भी मनोरंजन का मौका भी होगा।

रजित सिंह कंवर ने बताया कि नाहन में स्टेपको सोसाइटी नाहन द्वारा राष्ट्रीय स्तर के बेहतरीन नाटकों का मंचन करने जा रहा है। उन्होंने कहां कि यह कार्यक्रम नाहन के एसएफडीए हॉल नाहन में आयोजित होगा। उन्होंने कहां कि नाहन के स्कूली बच्चों क़ो भी इस कार्यक्रम में हिस्सा दिया जाएगा। साथ ही देश के बेहतरीन नाटक़ो का भी मंचन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्टेपकों के अध्यक्ष और रंगकर्मी रहे श्री शूरवीर सिंह की याद में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नाहन में पहली बार इस तरह का आयोजन किया जा रहा है।