Navratri 2022 Grah Dosh Upay, नवरात्रि के नौ दिनों में माता की पूजा में पहने ऐसे वस्त्र, नवग्रह दोष से पाएंगे मुक्ति

नवरात्रि की पूजा के जरिए आप नवग्रहों की शांति कर सकते हैं। इसके लिए आपको मां के अलग अलग रुपों की उपासने के लिए अलग अलग रंग के वस्त्र धारण करने होंगे। तो आइए जानते हैं किस रंग के वस्त्र धारण करने से आप कौनसे ग्रह को शांत कर सकते है।

navratri 2022

अपना यह राशिफल हर दिन ईमेल पर पाने के लिए क्लिक करें – सब्सक्राइब करेंक्लिक करे

शारदीय नवरात्रि मां दुर्गा की उपासना के लिए सबसे उत्तम दिन माने जाते हैं। नवरात्रि के 9 दिन माता रानी की उपासना करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं। इसके साथ ही आप इस समय अगर नवग्रह दोष से पीड़ित है तो उसका निवारण हर दिन रंग के कपड़े पहनकर कर सकते हैं। हर दिन अलग-अलग रंग के कपड़े पहनना बहुत ही शुभ माना गया है। तो आइए जानते हैं नवरात्रि में किस दिन कौन सा रंग पहनने से आप ग्रह दोष से मुक्ति पा सकते हैं। जानें 9 दिन किस तरह से पहने

पहला दिन मां शैलपुत्री
नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। इस दिन माता रानी को की पूजा में सफेद और गुलाबी रंग के कपड़े पहनने चाहिए। आज सोमवार भी है ऐसे में चंद्रग्रह के शुभ प्रभाव में भी वृद्धि होगी। ऐसा करने से आपका मनोबल भी बढ़ेगा। आपके सोचने और कलात्मक शक्ति में विकास होगा।

दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी
नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा उपासना करनी चाहिए। मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के लिए आप केसरिया और नारंगी रंग के कपडे पहन सकते हैं। इस दिन मंगलवार भी है ऐसे होने से इन रंगों का शुभ फल आपको मिलेगा। साथ साथ मंगल दोष से भी मुक्ति मिलेगी।

तीसरे दिन चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा
नवरात्रि के तीसरे दिन मां के चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा की जाती है। उनकी पूजा के लिए आप हरे और लाल रंग के वस्त्र धारण कर सकते हैं। उनके ध्यान पूजन के लिए इन रंगों का उपयोग करेंगे तो साधना अच्छे से होगी। इसके अलावा बुध ग्रह के शुभ प्रभाव में वृद्धि होगी। अगर आपकी कुंडली में बुध प्रतिकूल प्रभाव में है तो इस रंग को जरूर धारण करें।

चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा
कुष्मांडा को आधी शक्ति मानते हैं। इनका वास सूर्यमंडल के बीच में हैं। इनकी साधना के लिए पीले और नारंगी कलर धारण करना उत्तम माना जाता है। खासतौर पर इस बार नवरात्रि में मां का आगमन हाथी पर हुआ है जो की बेहद शुभ है। ऐसे में आप इन दो रंगों में से कोई एक धारण करेंगे तो आपको शुभ परिणाम मिलेंगे साथ ही गुरु का शुभ प्रभाव भी आप पर बना रहेगा।

5वें दिन स्कंदमाता की आराधना
नवरात्रि के पांचवे दिन स्कंदमाता की आराधना की जाती है। उनकी पूजा के लिए आप ग्रे और सिल्वर रंग के वस्त्र धारण करें तो उत्तम रहेगा। संतान पर स्नेह लुटाने वाली देवी की साधना का लिए इन रंगों का प्रयोग करना चाहिए। ऐसे करने से पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहती है। माता का ध्यान पूजा अच्छे से कर पाएंगे। साथ ही शुक्र देव के प्रभाव में वृद्धि होगी।

6वें दिन मां कात्यायनी की पूजा
शारदीय नवरात्रि के दिन मां कात्यानी की पूजा अर्चना की जाती है। उनकी पूजा के लिए आपको रेड और पिंक कलर के वस्त्र धारण करने से लाभ होता है। इनका बारे में कहा जाता है इन्होंने ही महिषासुर का वध किया था। इस देवी के स्वरूप में ध्यान लगाने के लिए आपको लाल रंग या गुलाबी रंग के वस्त्र धारण करना चाहिए। इससे शनि ग्रह का प्रतिकूल प्रभाव बढ़ेगा। हालांकि, इस दिन काले और नीले रंग के वस्त्र का प्रयोग न करें।

7वें दिन मां कालरात्रि की पूजा
नवरात्रि के 7वें दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। हरे और पर्पल रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए। इस रंग के कपड़े पहनने से आपको अलग ऊर्जा और उत्साह का अनुभव होगा। साथ ही अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में सूर्य कमजोर स्थिति में हैं तो इस रंग के वस्त्र धारण करने से उन्हें लाभ होगा।

8 वें दिन महागौरी की पूजा
नवरात्रि की पूजा में आठवें दिन महागौरी की पूजा की जाती है। उनकी उपासना के लिए आपको सफेद रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए। इस रंग को पहनने से आपको आनंद की प्राप्ति होगी। साथ ही अगर आप पर चंद्रमा दोष है तो इससे आपको शांति मिलेगी।

नवरात्रि के 9वें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा
नवरात्रि का समापन मंगलवार को रहा है और नवरात्रि के 9वें दिन मां सिद्धिदात्री को समर्पित किया जाता है। इस दिन रेड और मैरून रंग के कपड़े पहनने चाहिए। यह रंग आपके जीवन में उदारता लेकर आएगा। साथ ही यह रंग मंगल दोष से भी आपको मुक्त करता है।