10वीं कक्षा के सिलेबस में NCERT ने किया बड़ा बदलाव, अब नहीं पढ़ना होगा पीरियोडिक टेबल

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (National Council of Educational Research and Training) ने 10वीं के सिलेबस में बड़ा बदलाव किया है। दसवीं कक्षा की किताबों से कई टॉपिक्स (topics) कम कर दिए हैं। इसके पीछे स्टूडेंट्स पर से पढ़ाई का दबाव कम होने का तर्क दिया जा रहा है।  कोविड 19 के दौरान ऑनलाइन एजुकेशन (online education) की वजह से भी सिलेबस कम किया गया था।

NCERT ने 10वीं कक्षा का नया सिलेबस जारी किया है। इसमें कई महत्वपूर्ण चैप्टर्स को हटाने की जानकारी सामने आई है। उम्मीद की जा रही है कि इससे बच्चों पर से पढ़ाई का लोड कुछ कम हो जाएगा।

NCERT ने कक्षा 10वीं की अपनी किताबों से तत्वों, लोकतंत्र, राजनीतिक दलों (पूरा पेज) और लोकतंत्र की चुनौतियों के आवधिक वर्गीकरण (periodic classification) के पूरे अध्याय हटा दिए हैं। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने केमिस्ट्री (chemistry) की किताबों से पीरियोडिक टेबल (periodic table) को भी हटा दिया है।

NCERT के इस फैसले के बाद से शिक्षाविद और शोधकर्ता काफी नाराज हैं। आपको बता दें कि रसायन विज्ञान (chemistry) की समझ विकसित करने के लिए आवर्त सारणी को एक महत्वपूर्ण विषय माना जाता है। इसकी सहायता से ही बच्चे यह समझ सकते हैं कि सभी तत्वों का विकास किस प्रकार हुआ है। इनकी मदद से केमिस्ट्री की कई चीजें समझी जा सकती हैं। अब किताब से निकाले जाने के बाद शिक्षक बहुत दुखी हैं। उनका मानना है कि इससे लाखों छात्र प्रभावित होंगे।