Youth will press NOTA till the time there is no gold commission : Rumit Singh Thakur

न भाजपा का फूल होगा,न कांग्रेस का हाथ होगा ,उपचुनावों में इस बार सिर्फ नोटा होगा : देवभूमि क्षत्रिय संगठन

देवभूमि क्षत्रिय संगठन द्वारा आज, अर्की विधानसभा के कुनिहार क्षेत्र में ,एक रैली का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन द्वारा  उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टी को, दरकिनार कर नोटा का बटन दबाने की, अपील लोगों से की गई है। रैली को संबोधित करते हुए, देवभूमि क्षत्रिय संगठन के, प्रदेश अध्यक्ष रुमित सिंह ठाकुर ने कहा कि ,भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां ,प्रदेश में स्वर्ण आयोग के, मुद्दे को दरकिनार करती आई है लेकिन, अब समय आ चुका है कि, स्वर्ण आयोग इकट्ठा होकर, इन दोनों पार्टियों को मुंहतोड़ जवाब दे।  भाजपा और कांग्रेस के लिए यह संगठन , चुनौती से कम नज़र नहीं आ रहा है।  क्योंकि ,आज भाजपा  द्वारा आयोजित , अनुराग ठाकुर की रैली में  भीड़ ,कम दिखी। लेकिन क्षत्रिय संगठन की रैली में, भारी भीड़ देखने को मिली। 

रुमित सिंह ठाकुर ने कहा कि, भाजपा और कांग्रेस महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर ,चुनाव लड़ रही है लेकिन, इस बार देवभूमि क्षत्रिय संगठन ,इकट्ठा होकर प्रदेश के चारों उपचुनाव में ,नोटा का बटन दबाकर ,दोनों ही पार्टियों को, बाहर का रास्ता  दिखाना चाहता है । रुमित सिंह ठाकुर ने कहा कि, हिमाचल की राजनीति में, ठाकुरों का दबदबा रहा है,लेकिन उसके बावजूद भी, हिमाचल में स्वर्ण आयोग का गठन नहीं हो सका।

उन्होंने कहा कि, सभी नागरिक देश में एक समान होने चाहिए, अगर आरक्षण देना चाहते है, तो आर्थिक आधार पर ,आरक्षण होना चाहिए।  यही मांग उनका ,संगठन कर रहा है। उन्होंने कहा कि ,उनकी मांग पर राजनीतिक दल ,वोट के चक्कर में चुप्पी साधे हुए हैं। इसलिए संगठन के सदस्यों ने ,स्वर्ण समाज से आग्रह किया है कि, वह अपने बच्चों के भविष्य के लिए इन,चुनावों का खुल कर विरोध करें।

बता दें कि हिमाचल में देवभूमि क्षेत्रीय संगठन, लम्बे समय से स्वर्ण आयोग की मांग कर रहा है। लेकिन भाजपा और कांग्रेस ,उनकी मांग पर ध्यान नहीं दे रही थी। इसलिए अब देव भूमि क्षत्रिय  संगठन ने ,भी इन चुनावों के बहिष्कार का मन बना लिया है। अगर स्वर्ण समाज वास्तव में एक हो जाता है तो,यह भाजपा और कांग्रेस के पसीने निकाल सकता है।