प्रदेश में विकास को नई दिशा, कपूर बोले, जनकल्याण योजनाओं से भरपूर सरकार का बजट

2022-23 का बजट विकासनमुखी एवं जन कल्याण योजनाओं से भरपूर बजट है। इस बजट में कर्मचारियों, व्यापारियों, किसानों, बागबानों, दलित, महिलाएं, युवा वर्ग एवं समाज के सभी वर्गों का विशेष ध्यान रखा है। ये शब्द भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने सोमवार को दूसरे दिन भी वूल फेडरेशन परिसर में देव सूर्य हिमालय ऑर्गेनिक एफपीओ द्वारा आयोजित पालमपुर क्षेत्र से जुड़े 190 महिला मंडलों के आयोजित सम्मान समारोह में कहे। श्री कपूर ने कहा कि बजट में संसाधन संसाधन सृजित कर स्वरोजगार व स्वभावलंबन के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में यह बजट अनेक योजनाओं के समावेश से जुड़ा है।

इसमें न केवल समाज के हर वर्ग का कल्याण सुनिश्चित हुआ है, बल्कि प्रदेश में विकास को एक नई दिशा मिली है। समाजिक पेंशन योजना की आयु 60 वर्ष करना आम लोगों के लिए बहुत बड़ी राहत भरा योगदान है। पंचायत, नगर निगम और नगर परिषद सदस्योंं का मानदेय बढ़ाना भी सरकार की एक बड़ी सोच का नतीजा है। श्री कपूर ने कहा कि हिम केयर योजना के कार्ड को हर साल रिन्यू करवाना पड़ता था। हिमाचल प्रदेश में जयराम सरकार ने अपने शासनकाल के चार वर्षों में कोरोना की विपरीत परिस्थितियों के बावजूद कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं।